हम लोगों को अपने समाज के विकास के लिए एक नई शुरुआत करनी है जिसके लिए अपने विचारों में बदलाव लाना होगा। कुछ सामाजिक भावनाओं के विचार को बदलना होगा जो समाज के लोगों की सोंच में बैठे हुए हैं। जिसको सबसे पहले बदलना होगा क्योंकि समाज आपसी भावना और विचारों के मेल - जोल से बनता है, गलत भावनाओ से आपसी मतभेद पैदा होता है, जो हमारे समाज की बहुत बड़ी समस्या है। और इस समस्या को दूर करना जरुरी है। हमलोग जानते है की समय समाज को मजबूर करता है लेकिन समाज को उससे लड़ना चाहिए। जिस तरह व्यक्ति को जीने के लिए खाना जरुरी है उसी तरह जीवन के लिए अच्छे समाज का होना जरुरी है। और इसी अच्छे समाज के सहारे हमलोग अपनी-अपनी समस्याओं को दूर कर सकते है।नई पीढ़ी के युवा, हमारे समाज में एक नई शुरुआत करना चाहते है। उनकी आँखों में एक नई दुनिया है जो आने वाले पीढ़ी के लिए एक नया समाज बना सकती है। इस नए समाज में उनके बच्चों की सारी खुशियाँ मिल सकती है जो आज के समाज में नहीं है। हमलोग सारा आपसी मतभेद मिटा देना चाहते है जिसने हमारे समाज को ठुकड़े में बाँट रखा है। और यह हमारे समाज के लिए बहुत बड़ी समस्या है। मनुष्य-जीवन बहुत मुश्किल से मिलता है। इसमे मदभेद पैदा कर नहीं जीना चाहिए। समाज के सभी लोगों के साथ मिल-जुलकर रहना चाहिए और जीवन में मिली खुशियों का लुफ्त उठाना चाहिए। यही हमारे जीवन का असली कर्तव्य है।
शिक्षा सभी के लिए...
-
शिक्षा सभी के लिए है। इसके बिना अपने आत्मबल को मजबूत नहीं कर सकते, समाज और
परिवार को शक्तिशाली नहीं बना सकते हैं। शिक्षा एक ज्योति है जो आपके बच्चों
की वि...
